Project Overview
निःशुल्क ट्यूशन एवं संस्कारशाला
ह्यूमन राइट्स एंड डेवलपमेंट सेंटर (A Unit of Azad Yuva Ekta Club Regd.) द्वारा समाज के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क ट्यूशन सेंटर एवं संस्कारशाला का संचालन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य, अनुशासन, स्वच्छता, देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी तथा व्यक्तित्व विकास की शिक्षा प्रदान करना है।
संस्कारशाला में बच्चों को नियमित अध्ययन के साथ कहानी, प्रार्थना, योग, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा जीवनोपयोगी शिक्षाओं के माध्यम से एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जाता है।
मुख्य विशेषताएं:
कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा सहायता
अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन
पढ़ाई के साथ संस्कार एवं नैतिक शिक्षा
व्यक्तित्व विकास एवं जीवन कौशल प्रशिक्षण
खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता
हमारा प्रयास है कि प्रत्येक बच्चा शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़े।